जदयू सांसद देवेश ठाकुर के पक्ष में उतरे विजय सिन्हा ने कहा- ‘किसी परिवार की बंधुआगिरी उचित नहीं’

यादव और मुसलमानों का निजी काम न करने की घोषणा कर विवाद में फंसे जदयू के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का सहारा मिला। सिन्हा भाजपा के हैं। उन्होंने मंगलवार को यहां कहा कि सरकार सबके लिए काम करती है। जन प्रतिनिधि भी सबके लिए काम करते हैं, लेकिन वोट देने वालों के काम को स्वाभाविक रूप से प्राथमिकता मिल ही जाती है।

JDU MP Devesh Chandra Thakur clarifies Yadav Muslim voters controversial  statement says wont do personal works - यादव, मुसलमान के पर्सनल काम नहीं  करूंगा, पब्लिक काम होंगे; देवेश चंद्र ठाकुर ...‘इसे अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए’

उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर ने इसी भाव से कुछ कहा है। इसे अन्यथा नहीं लिया जाना चाहिए।

‘किसी परिवार की बंधुआगिरी करना उचित नहीं’

सिन्हा ने बिना किसी जाति का नाम लिए कहा- उन लोगों को भी सोचना चाहिए कि किसी दल के नाम पर परिवार की बंधुआगिरी करना उचित नहीं है। खासकर उस दल दल की बंधुआगिरी, जिसके नेता सजायाफ्ता हैं।

‘राजद के लोग आज भी चोर…’

सिन्हा का इशारा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तरफ था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजद के लोग आज भी चोर दरवाजे से सरकार बनाना चाहते हैं। हम कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में राजद को सिर्फ 20 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली है। अभी आंकड़े आ ही रहे हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद को अपने जनाधार का पता चल जाएगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading