मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित आइकन प्लाजा में भारत सरकार का प्रमुख बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय समस्तीपुर द्वारा आज मेगा रिटेल एक्सपो का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि उप अंचल प्रमुख वी.के रॉय ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मनित किया गया।

साथ ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख राजेश कुमार ने भारी मात्रा में मौजूद सभी ग्राहकों, बैंक के साथ जुड़े बिल्डरों और कार डीलर, मैनेजमेंट संस्थान और सौर्य ऊर्जा से प्रमुख डीलर को बैंक में चल रहे विभिन्न रीटेल उत्पादों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। और उनसे बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

वहीं उन्होंने आगे बताया कि मेगा रिटेल एक्सपो में 6 करोड़ से अधिक का लोन स्वीकृत हो गया है और 20 करोड़ से ऊपर का लीड प्राप्त हुआ। इस दौरान सभी ग्राहकों, बैंक के साथ जुड़े बिल्डरों और कार डीलरों, मैनेजमेंट संस्थान और सौर्य ऊर्जा से प्रमुख डीलर को भी सम्मानित किया गया। मौके पर क्षेत्रीय कार्य के प्रमुख राजेश कुमार, आरएलपी प्रमुख सुजीत कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख अंजनी कुमार, विवेक कुमार, अर्णव, आकाश एवं सभी शाखा प्रमुख उपस्थित रहें।












