खुले मंच से पीके का एलान, इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में NDA और I.N.D.I.A का पता साफ़

बिहार में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। विधानसभा चुनाव से पहले इस बार सबसे अधिक किसी नेता की चर्चा हो रही है वह हैं जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर। प्रशांत किशोर ने 2 अक्तूबर को पार्टी बनाने का एलान कर दिया है।

Did Prashant Kishor's Predictions For Lok Sabha Polls 2024 Turn True? -  Oneindia News

हम इसबार लिखकर दे रहे हैं…प्रशांत किशोर ने दे दिया चैलेंज

प्रशांत किशोर ने पार्टी बनाने का एलान करने के साथ NDA और I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा चैलेंज दे दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि हम 2 अक्तूबर को पार्टी बनाने जा रहे हैं। इस बार लिखकर दे रहा हूं कि बिहार की जनता इसबार NDA और I.N.D.I.A को विधानसभा चुनाव 2025 में पूरी तरह से काट कर साफ कर देगी। इस बार जनसुराज को जनता जिताएगी।

बिहार के लोग ही बिहार को बदलेगा: प्रशांत किशोर

बिहार को बदलना है तो करना बिहार के लोगों को ही है, चाहे आज हो या 20 वर्ष बाद हो। कोई आपके लिए तमिलनाडु और पंजाब से आने वाला नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के पैसे वाले लोग समझ रहे हैं कि पैसे की बदौलत बेटे को पढ़ा लेंगे। लेकिन वे यह नहीं सोच रहे हैं कि उनका बेटा बाहर चला गया पढ़ने और नौकरी ले ली तो फिर बिहार मुश्किल से ही लौटकर आएगा।

वोट काटने पर प्रशांत किशोर ने किया पलटवार

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमसे कुछ लोग पूछ रहे हैं कि किसका वोट काटिएगा NDA का या INDIA का । तो हम उनलोगों को इसबार लिखकर दे रहे हैं कि NDA और I.N.D.I.A का पत्ता पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जनसुराज पूरी तरह से जनता के साथ है और जनता हमारे साथ है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading