मुजफ्फरपुर के जिला हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें आज तीसरे दिन मेयर निर्मला साहू एवं अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। जहां जन-जन में स्वास्थ्य चेतना का जागरण किया गया। साथ ही प्राचीन ऋषियों की पावनी परंपरा योग और आयुर्वेद को चहुं और फैलाने के लिए पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान न्यास, महिला पतंजलि योग समिति, के संयुक्त तत्वावधान में आचार्यों ने आयुष मंत्रालय द्वारा दिया गया योग के प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया।

वहीं मेयर निर्मला साहू ने कहा कि गति प्रकृति का शाश्वत नियम है इस नियम के अंतर्गत सभी ग्रह गति में रहते हैं .मनुष्य को भी इस गति का संपादन करके शक्ति का उपार्जन करने में मदद मिलता है। आज के जीवन में सुविधाओं के लिए बढ़ती प्यास तनाव क्रोध चिरचिरापन अनिद्रा मानसिक शारीरिक कमजोरी सभी का इलाज योग से संभव है। यह हमारे तन और मन के साथ-साथ अंतरात्मा की भी तृप्ति करके उसका शोधन करता है। हमारी समस्त कमजोरी नियंत्रण में आ जाती है।

वहीं योग गुरु आलोक कुमार अभिषेक ने बताया कि दुनिया को भेदभाव हिंसा युद्ध धार्मिक मजहबी लड़ाई से हटा कर रखना है तो मनुष्य में शांति संयम परोपकार इत्यादि गुणों से विभूषित करना पड़ेगा, जो योग के मार्ग पर चलकर ही संभव है।

साथ ही प्रभारी सुधीर कुमार ने एक्यूप्रेशर की जानकारी से साधकों को अवगत कराया . कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा सिन्हा राजीव कुमार सुषमा सिंह राजेश्वर मिश्रा, सुनील अग्रवाल, सुधा कुमारी, शशि बाला देवी,सरस्वती देवी, विनोद कुमार, पिंकी कुमारी, चितरंजन सिंह, कौशलेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर चौधरी, पूनम वर्मा, बिरजू गुप्ता, नीलम सिंह, नीलू सिंह, नीरू देवी सिंह, रवि प्रकाश, खुशबू कुमारी आदि गणमान्य ने सहयोग प्रदान कर इस योग दिवस शिविर कार्यक्रम को सफल बनाया।











