नीट पेपर लीक में तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम यादव से ईओयू करेगी पूछताछ

पेपर लीक कांड में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव पर बीजेपी और जदयू के नेता गंभीर लगा रहे हैं क्योंकि उनके निजी सचिव और करीबी सहयोगी प्रीतम यादव भूमिका पर उंगली उठ रही है। अब प्रीतम यादव इस मामले में जांच कर रही एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई ईओयू की रडार पर आ गए हैं। ईओयू कभी भी प्रीतम से पूछताछ सकती है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु से प्रीतम यादव के करीबी रिश्ते हैं।

NEET-PG exam likely in first week of July; no National Exit Test this yearडिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस करके गुरुवार को बताया था कि NH के गेस्ट हाउस में प्रीतम ने जो कमरा बुक कराया था जिसमें सॉल्वर गैंग का सेटर सिकंदर यादवेंदु ठहरा था। इसी कमरे में सिकंदर के साले का बेटा और नीट परीक्षा का अभ्यर्थी अनुराग यादव भी रुका हुआ था। यह मामला आर्थिक अपराध इकाई के जांच के दायरे में शामिल हो गया है। ईओयू के अधिकारी इसी को लेकर प्रीतम से पूछताछ करने वाले हैं। इस केस में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी पटना पुलिस भी सिकंदर और प्रीतम के कनेक्शन की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्थिक अपराध इकाई एनएच के गेस्ट हाउस में सिकंदर के लिए कमरा बुक करने के मकसद से प्रदीप कुमार को कॉल किए जाने को लेकर पूछताछ हा करने वाली है। ईओयू इस बात का भी पता लगाने वाली है कि पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु और तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार यादव के बीच कैसा कनेक्शन है। इस बीच आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है।  माना जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से ईओयू की टीम मुलाकात करेगी और अब तक के जांच में जो तथ्य और सबूत इकट्ठा किए गए हैं उसकी जानकारी दी जाएगी।

आर्थिक अपराध इकाई उन सात अभ्यर्थियों से पूछताछ करेगी जो नोटिस दिए जाने के बाद भी जांच एजेंसी के दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए। बीते दिनों ईओयू ने नीट परीक्षा में शामिल हुए 9 अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को पूछताछ के लिए बुलाया। लेकिन, मात्र दो अभ्यर्थी पहुंचे जिन्होंने पूछताछ अपना गुनाह कबूल किया। एक अभ्यर्थी अनुराग यादव (सिकंदर यादवेंदु के साले का बेटा) ने बताया कि उसे कोटा से बुलाकर नीट परीक्षा की तारीख(5मई) से एक दिन पहले ही प्रश्न पत्र दे दिया गया और एक स्कूल में बैठाकर अन्य अभ्यर्थियों के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए। अगले दिन वही सवाल सेम टू सेम परीक्षा में पूछे गए थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading