पुलिस गश्ती में अब नजर आएगी चमचमाती हुई पुलिस गाड़ी, सीएम नीतीश ने दिए 56 पेट्रोलिंग वाहन

बिहार के शहरों में ट्रैफिक नियंत्रण से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर पुलिस गश्ती में अब नए चमचमाते पुलिस वाहन नजर आएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जिन 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वाधिक 56 वाहन यातायात थानों को मिले हैं। इसके अलावा, 38 वाहन मानव तस्करी रोकने और 23 वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग में लगाए जाएंगे।

Police stations of Bihar got a big gift by CM Nitish Kumar, 383 Vehicle  Launched in Patna | बिहार के थानों को मिली सौगात: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने 383 पुलिस वाहनों काऐसे में इन चार NH पर कुल 1125 किमी की दूरी की निगरानी के लिए 23 राजमार्ग गश्ती वाहन लगाए जाएंगे। प्रत्येक 50 किमी पर एक वाहन गश्ती करेगा। यह वाहन फोरडी स्पीड रडार और कैमरों से लैस होंगे जो ऑटोमैटिक चालान निर्गत कर सकेंगे।

आपात स्थिति के लिए वाहन में होंगे ये उपकरण

आपात स्थिति के लिए वाहन में गैस कटिंग मशीन, ट्रैफिक कोन, फोल्डेबल स्ट्रेचर आदि उपकरण भी होंगे। इन वाहनों को डायल-112 से जोड़ा गया है, जो एनएच पर दुर्घटना होने पर फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा एनएच पर हादसे रोकने के लिए राजमार्ग पेट्रोल योजना के तहत 1560 मानव बल की स्वीकृति भी दी गई है।

मानव तस्करी रोकने को हर जिले में एक वाहन

राज्य के सभी जिलों में मानव तस्करी रोकने के लिए अलग इकाई का गठन किया गया है। इन इकाइयों के लिए 38 वाहन दिए जाएंगे। प्रत्येक जिले में मानव तस्करी रोकने को एक-एक वाहन लगाया जाएगा। इसके अलावा, राज्य के 28 जिलों में हाल ही में बनाए गए ट्रैफिक थानों के लिए दो-दो वाहनों उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading