बीच पुल पर खराब हुई ट्रेन, फिर जान पर खेल कर लोको पायलटों ने ऐसे बचाई हजारों लोगों की जान

बिहार में ट्रेन ड्राइवर के साहस की हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। लोको पायलट ने अपनी जान पर खेलकर न सिर्फ ट्रेन में आई खराबी को दूर किया बल्कि सभी यात्रियों को समय  से सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेलवे ने ट्रेन के लोको पायलट और उनके सहायक को सम्मानित करने की घोषणा की है। लोको पायलट अजय कुमार यादव और रंजीत कुमार के इस साहस की चारों ओर चर्चा हो रही है।

पुल पर फंसी ट्रेन, नीचे रेंगता ड्राइवर और हजारों यात्री... लोको पायलट ने  जान जोखिम में डाल ऐसे ठीक की गड़बड़ी, Video - Samastipur loco pilot train  stopped in middle of ...

दरअसल समस्तीपुर रेलमंडल के बाल्मीकिनगर और पनियावा स्टेशनों के बीच बने पुल संख्या 382 पर अचानक लोको इंजन के अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर लीकेज होने लगा।  जिसके कारण बीच पुल पर ट्रेन रुक गई। कोई उसे ठीक करने वाला नहीं था। पुल के उपर लीकेज के कारण वहां पहुंचना काफी मुश्किल था,  लेकिन लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने साहस का परिचय देते हुए जान जोखिम में डालकर पुल पर ट्रेन के नीचे रेंगते हुए इंजन से हो रहे लीकेज को ठीक करने निकल पड़े।

काफी मशक्कत करने के बाद पायलट इंजन से अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर के लीकेज को ठीक करने में कामयाब हो गए। ट्रेन के नीचे पुल पर रेंगते हुए लोको पायलट बाहर निकलकर ट्रेन को सही सलामत चला कर स्टेशन ले गए।  इस साहसिक कार्य को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने दोनों लोको पायलट को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

बता दें कि ट्रेन संख्या 05497 नरकटियागंज गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन जब बाल्मीकिनगर और पनियावा के बीच किलोमीटर-298/20 के पास पुल संख्या- 382 पर पहुंची तो अचानक इंजन (लोको) के अनलोडर वॉल्व से एयर प्रेशर का लीकेज होने लगा।  जिस कारण एमआर प्रेशर कम हो गया और ट्रैक्शन मिलना बंद हो गया और ट्रेन बीच पुल पर खड़ी हो गई।  बीच पुल पर ट्रेन के रुक जाने के बाद उसे ठीक करने का कोई रास्ता समझ नहीं आ रहा था।

इस बीच लोको पायलट अजय कुमार यादव और सहायक लोको पायलट नरकटियागंज रंजीत कुमार पुल पर लटकते और रेंगते हुए लीकेज वाली जगह पर पहुंचे और UL वॉल्व के कॉक को आइसोलेट कर लिकेज को बंद करने में कामयाब हो गए। तब जाकर लोको का प्रेशर बनने लगा और ट्रेन अपने मंजिल पर पहुंच पाई।  इस तरह की सूझबूझ से न केवल ट्रेन को लेट होने से बचाया गया बल्कि बड़ा हादसा भी टला।

समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने लोको पायलट अजय कुमार यादव सहायक लोको पायलट रंजीत कुमार को उनके साहस के लिए 10 हजार का पुरस्कार दिया गया। बता दें, पैसेंजर ट्रेन 05497 नरकटियागंज जंक्शन से 05:20 बजे निकलती है और 10:20 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचती है. ये ट्रेन कुल 5 घंटे में ये सफर तय करती है और यात्रा के दौरान 21 स्टेशनों पर रुकती है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading