राजद के 28वें स्थापना दिवस पर खास आयोजन, 5 जिलों के कद्दावर नेता होंगे शामिल’

राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। वीर चंद पटेल पथ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के साथ ही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष पांच जुलाई को आयोजित किया जाता है। इसी दिन 1997 में राजद की स्थापना की गई थी।

पटना-वैशाली समेत इन जिलों के नेता रहेंगे मौजूद

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में पटना के अलावा वैशाली, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर के पार्टी नेता और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। जबकि अन्य जिलों में पार्टी नेता-कार्यकर्ता अपने स्तर पर स्थापना दिवस आयोजित करेंगे।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों और सिद्धांत की जानकारी देंगे।

साथ ही उनका आह्वान किया जाएगा कि पार्टी जिस उद्देश्य को पूरा करने के लिए की गई थी उसके अनुरूप आचरण करें और लोगों के बीच जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएं उन्हें केंद्र सरकार की आत्मघाती नीतियों से अवगत कराएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading