सुबह-सुबह “पुरी बीच” की सैर पर निकली राष्ट्रपति मुर्मू, कहा- प्रकृति से जुड़ाव महसूस हुआ

पुरी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों चार दिवसीय ओडिशा दौरे पर हैं. जगन्नाथ रथ यात्रा और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए वे पुरी में हैं. इस बीच, आज सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने पुरी बीच की सैर की, इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट के माध्यम से प्रकृति पर अपने विचार साझा किए. अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने पुरी के गोल्डन बीच का दौरा किया और यात्रा से अपने विचार और तस्वीरें साझा कीं.

राष्ट्रपति के ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स से किए गए एक पोस्ट में कहा गया कि ऐसी जगहें हैं जो हमें जीवन के सार के करीब लाती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि हम प्रकृति का हिस्सा हैं. पहाड़, जंगल, नदियाँ और समुद्र तट हमारे भीतर की किसी चीज़ को आकर्षित करते हैं. आज जब मैं समुद्र तट पर टहल रही थी, तो मुझे आसपास के वातावरण से जुड़ाव महसूस हुआ – हल्की हवा, लहरों की गर्जना और पानी का विशाल विस्तार, यह एक ध्यानपूर्ण अनुभव था.

इससे मुझे एक गहन आंतरिक शांति मिली, जो मैंने कल महाप्रभु श्री जगन्नाथजी के दर्शन करते समय भी महसूस की थी ऐसा अनुभव करने वाली मैं अकेली नहीं हूं. हम सभी ऐसा महसूस करते हैं जब हम किसी ऐसी चीज का सामना करते हैं जो हमसे कहीं बड़ी है, जो हमें सहारा देती है और हमारे जीवन को सार्थक बनाती है.

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading