आज जारी होगा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हो सकता है जारी….1,89,844 अभ्यर्थियों ने दिया था एग्जाम

राज्य स्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2024 का रिजल्ट आठ जुलाई यानी सोमवार को प्रकाशित होगा। इसको लेकर बीएड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने तैयारी पूरी कर ली है। शाम चार बजे कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट जारी करेंगे। राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता के नेतृत्व में रविवार को भी राज्य स्तरीय बीएड कार्यालय में सभी जरूरी कार्यों को निष्पादित किया जा रहा था। सोमवार को रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Bihar B.Ed Result 2024: आज जारी होगा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, 1,89,844 अभ्यर्थियों ने दिया था एग्जाम

काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अधिकतम 12 विश्वविद्यालयों के लिए किया जा सकता है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवंटित बीएड कॉलेजों का अलाटमेंट मेधा, रोस्टर एवं महाविद्यालय चुनाव की वरीयता के आधार पर होगा।

गौरतलब है कि दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन को लेकर 25 जून को बिहार के 11 शहरों के 341 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में एक लाख 89 हजार आठ सौ 44 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें 95130 महिलाएं और 94430 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। वहीं, शिक्षा शास्त्री के 386 अभ्यर्थियों के लिए एक परीक्षा केंद्र दरभंगा शहर में बनाया गया था। इसमें 284 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

बीएड में 37,400 सीटों पर नामांकन की पूरी होगी प्रक्रिया

बिहार के 14 विश्वविद्यालयों के कुल 342 बीएड कॉलेजों में 37,400 सीट पर नामांकन होना है। इसमें पांच सरकारी, 31 संबद्ध, लगभग 355 निजी , 21 अल्पसंख्यक, आठ महिला व एक पुरुष कॉलेज शामिल हैं। सभी कॉलेजों की लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थी अपनी रुचि एवं सुविधानुसार कालेजों का चयन कर सकेंगे।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading