मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के दादर कोल्हुआ स्थित प्रधान कार्यालय में निषाद संघर्ष मोर्चा के बैनर तले केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद व बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी का मोर्चा के संरक्षक रंजीत सहनी ने दोनों मंत्रियों को चांदी का मुकुट पहनाकर एवं अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

जहां मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि जिले में निषाद समाज की समस्या के समाधान के लिए निषाद कार्यालय खोलकर उनकी बातों को सुनकर निदान निकाला जायेगा। इसके साथ ही जो छात्राएं दूर दराज से पढ़ाई करने मुजफ्फरपुर आती हैं, उनके लिए अपने निजी कोष से छात्रावास का निर्माण किया जायेगा।औराई और कटरा को चचरी पुल से मुक्ति दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के धीमी गति के कार्य को लेकर पदाधिकारी से बात की गई है।

आगे मंत्री हरि सहनी ने कहा कि पिछड़ा अति पिछड़ा के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जितना काम किया है, उतना देश के किसी राज्य में नहीं हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सहनी, संचालन लालबाबू सहनी ने किया।

इस मौके पर डॉ भगवान लाल सहनी, केदार सहनी, सुधीर सहनी, मुखिया अजय, तेजनारायण सहनी, लालबाबू सहनी, भीमवली सहनी, बैजू सहनी, राजकुमार सहनी, निगम पार्षद ममता सहनी, उपेंद्र सहनी, संतोष सहनी, मुन्ना सहनी, शिशिर कुमार नीरज, सुनील कुमार चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद रहें।







