पप्पू यादव ने रुपौली उप चुनाव में इस कैंडिडेट को दिया समर्थन, हाथ जोड़कर माफी मांगी

रुपौली का उप चुनाव दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। राजद प्रत्याशी बीमा भारती को अब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का समर्थन मिल गया है। ये वही पप्पू यादव हैं, जिन्होंने बीमा भारती को हराने के लिए पूर्णिया में वोट मांगा था। अब वह बीमा भारती को रुपौली की बेटी बता रहे हैं। पप्पू यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं रुपौली की जनता से क्षमा मांगता हूं, महागठबंधन के कैंडिडेट से अगर कोई गलती हुई तो उसके लिए क्षमा कीजिएगा, माफ कर दीजिएगा।

Pappu Yadav Jan Adhikar Party merges with Congress Comment on Rahul Gandhi  | इस नेता को प्रधानमंत्री बनाना पप्पू यादव का लक्ष्य, कहा- 'देश के  भविष्य...'

‘ये मेरा आप लोगों से वादा है’

उन्होंने यह भी कहा कि मैं सूद और ब्याज के साथ काम करूंगा। वो (बीमा भारती) कुछ करे ना करे, जैसे ही चुनाव खत्म होगा रुपौली के विकास की शुरुआत हो जाएगी। ये मेरा आप लोगों से वादा है।

‘मैं रुपौली की जनता से माफी मांगता हूं’

पप्पू यादव ने आगे कहा, “मैं पुन: एक बार रुपौली की जनता से हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं, यदि कभी भूल में गलती हुई होगी तो उसको क्षमा कीजिएगा। आप एक बार मेरे लिए अपनी बेटी के साथ खड़े रहिए”। गौरतलब है कि रुपौली उप चुनाव बीमा भारती  के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई थी। बीमा भारती ने राजद की टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पूर्णिया में पप्पू यादव ने जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव के बाद बीमा भारती ने राजद की टिकट पर रुपौली उप चुनाव लड़ने का फैसला किया। उनके सामने जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल हैं।

         

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.