मोदी 3.0 के फर्स्ट बजट से पहले जेडीयू ने रखी ‘विशेष’ मांग, जानें

नालंदा: बिहार सरकार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नालंदा में प्रेसवार्ता कर एक बार फिर से विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग उठाया. उन्होंने बिहार की भौगोलिक स्थिति और संसाधनों की कमी को इस मांग का प्रमुख आधार बताया है.

Vijay Kumar Choudhary On Bihar Special Status

‘हमारे यहां कोई खदान नहीं’

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार के पास प्राकृतिक संसाधनों की कमी है, जो ऐतिहासिक या भौगोलिक कारण से है, ना कि बिहारवासियों की वजह से. हमारे यहां ना तो खदानें हैं, ना ही समुद्री तट है. उन्होंने तुलनात्मक उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ राज्यों में सोने या हीरे की खदानें हैं, कुछ के पास लंबा समुद्री तट है. यह उनकी सरकार या जनता की उपलब्धि नहीं, बल्कि भौगोलिक वरदान है.

‘बिहार अभी भी पिछड़ा हुआ’

मंत्री ने बिहार की प्रगति पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने साबित कर दिया है कि विकास की गति में हम किसी से पीछे नहीं हैं. हम देश के किसी भी राज्य के मुकाबले तेज गति से प्रगति कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इतनी प्रगति के बावजूद बिहार अभी भी पिछड़ा हुआ है. यही कारण है कि हम विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज की मांग कर रहे हैं. हमें और अधिक सहायता की आवश्यकता है ताकि हम अपने पिछड़ेपन को दूर कर सकें.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.