पटना: पूर्व मध्य रेल और ईस्टर्न रेलवे का सर्वर ठप हो गया है. आज सुबह 4:55 से टिकट यूजर्स अपना टिकट नहीं काट पा रहे हैं. रेलवे के द्वारा ऑनलाइन हो या ऑफलाइन सर्वर ठप होने के कारण टिकट नहीं मिल रहा है. पूर्व मध्य रेल और ईस्टर्न रेलवे के सर्वर में समस्या होने के कारण लोगों को तत्काल और सामान्य टिकट लेने वालों के लिए परेशानी हो रही है.





