मुजफ्फरपुर मे कांग्रेस पार्टी से नगर विधायक विजेंद्र चौधरी का बीजेपी सांसद राज भूषण चौधरी निषाद, बीजेपी से कुढनी विधायक केदार गुप्ता सहित कई बीजेपी नेताओ के साथ बैठक की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिससे लोगों के मन में कई सवाल उठाने लगे हैं।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें विजेंद्र चौधरी बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने की बात कहते सुने जा सकते थें।

अब एक बार फिर से विजेंद्र चौधरी की तस्वीर का वायरल होना। सवालिया निसान खड़ा कर रहा है। ऐसी अफवाह है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से वर्तमान विधायक विजेंद्र चौधरी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।



