मुजफ्फरपुर जिला के कांटी प्रखण्ड निवासी बिंदालल गुप्ता की मौत के बाद आज छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने सरकार और सरकारी सिस्टम को घेरा। जहां उन्होंने बताया कि भू- हदबंदी के तहत 2014 में तत्कालीन अनुमंडल अधिकारी पश्चिमी द्वारा किसान बिंदालाल गुप्ता को घर बनाने के लिए जमीन दिया गया था। जिस पर उसके पड़ोसी नंदलाल राम, मिथलेश राम, संजय राम ने घर बनाने पर रोक लगा दिया।

जिसके बाद बिंदालाल गुप्ता ने कांटी अंचल कार्यालय,अनुमंडल कार्यालय,अनुमंडल लोकशिकायत निवारण कार्यालय, जिला अधिकारी जैसे सभी कार्यालयों के चक्कर लगाए। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। इन सब से ऊबकर उन्होंने 05 जुलाई को जिला अधिकारी के परिसर में आत्मदाह कर लिया। जहां इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई। आगे अमरेन्द्र कुमार ने सरकार और सरकारी सिस्टम पर निशाना साधते हुए कहा कि यह आत्मदाह बिंदालाल गुप्ता ने नहीं बल्कि कांटी अंचल प्रशासन ,मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन सहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंतरात्मा ने भी आत्मदाह कर लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लगातार अधिकारियों के पैर पकड़ने के कारण अधिकारी कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं। बिंदलाल गुप्ता का जिससे विवाद चल रहा था केवल उनपर ही नहीं न्याय के लिए 10 वर्षों से चक्कर कटवा रहें अधिकारीयों की भी जांच होनी चाहिए।

इसके साथ ही लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश का अनुपालन क्यों नहीं हुआ ? जिलाधिकारी के परिसर में ज्वलनशील कैसे गया ? बिंदालाल ने आत्मदाह करने की कोशिश कि तो प्रशासन ने रोकने की कोशिश क्यों नहीं की ? वहां मौजूद कर्मी क्या कर रहे थे ? ऐसे तमाम चीजें हैं जिन केंद्रबिंदु पर कार्य होना चाहिए। और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

श्री कुमार ने अंत में मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतरात्मा मर चुकी है। अगर मुख्यमंत्री समय रहे नहीं चेतें तो इस बार 2025 के विधानसभा में बिहार की जनता मरी हुई अंतरात्मा वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी और दवाई, शिचाईं सुनवाई और करवाई वाली सरकार तेजस्वी के नेतृत्व में बनाएगी।


