लालू प्रसाद यादव बड़े ही गर्मजोशी के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने पहुंचे थे. इस दौरान लालू यादव ने इस खास आयोजन में मौजूद अतिथियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.लालू यादव चार्टड प्लेन में सावर होकर अपने बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुंबई पहुंचे.

बता दें, लालू यादव को शादी में आने के लिए खास तौर पर चार्टड प्लेन भेजा था, जिससे वो शुक्रवार की सुबह सपरिवार मुंबई के लिए रवाना हुए थे. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों से शुक्रवार को हुई.

इस मौके पर मेहमानों को पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर आने की गुजारिश की गई थी. शादी का कार्यक्रम शनिवार 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ जारी रहेगा. अंतिम कार्यक्रम, मंगल उत्सव व शादी का रिसेप्शन रविवार 14 जुलाई को होगा.अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट की शादी में लालू यादव के पहुंचते ही अनिल अंबानी लालू यादव को लेकर नीता अंबानी तक पहुंचे.

इस दौरान अनिल अंबानी और लालू यादव ने हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन किया.नीता अंबानी, अनिल अंबानी समेत अंबानी परिवार के अन्य लोगों ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार का स्वागत किया. लालू प्रसाद यादव के साथ उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव, छोटे बेटे तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती, पत्नी राबड़ी देवी और बहू भी पटना से मुंबई पहुंची थीं.