मुजफ्फरपुर : इंटरनेशनल होटल में आज स्नातक चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जहां स्नातक प्रत्याशी डॉक्टर डॉ विनायक गौतम का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत समाज के सभी वर्ग के लोगों ने उन्होंने इस चुनाव में जीत का भरोसा दिलाया। वहीं डॉ विनायक गौतम नेअपने भाषण में लोगों को भरोसा दिलाया कि जितने भी अधूरे काम जो की पूर्व के लोगों ने नहीं किया है उसे सारे अधूरे काम को सत्ता पर लाऊंगा।

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हर संभव सरकार से सहायता दिलवाने की कोशिश करने का वादा किया। धन्यवाद ज्ञापन चित्रांश समाज के स्तंभ डॉक्टर गौरव वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में शहर के नामचीन लोगों ने भाग लिया और डॉक्टर विनायक गौतम को जीत का भरोसा दिलाया।

इस दौरान रामकुमार सिंह पूर्व एमएलसी, सी पी सिंह, डॉक्टर आरोही, डॉ अभिषेक मिश्रा, डॉ गौरव वर्मा, राजीव कुमार पंकु, डॉक्टर सत्य प्रकाश, अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा, कौशल किशोर सिंह, नवल किशोर शाही, सुधीर कुमार ऑक्सफोर्ड डायरेक्टर, आनंद कुमार, अधिवक्ता संजीव झा, आदि लोगों ने भाग लिया।





