मुजफ्फरपुर के सरैयागंज टावर पर पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के वीर बलिदानियों को दीया जलाकर सनातन सेवा दल द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

जहां उन्होंने भारत सरकार एवं भारतीय सेना से मांग किया गया की पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों को मौत के घाट उतारकर वीरगति को प्राप्त हुए वीर बलदानी जवानों एवं उनके परिवारों को न्याय दिलाए।

इस मौके पर संगठन के नेतृत्वकर्ता अनिल कुमार,निखिल स्वराज,प्रियांशु श्रीवास्तव,राणा श्रेयांश,सुधांशु कुमार,शुभम पांडे,शुभम कुमार,अंशु कुमार,सोनू कुमार,सौरव कुमार,अमरजीत मिश्र,शुभम सर्राफ,आयुष कुमार,विकास कुमार सहित कई अन्य युवागण उपस्थित रहें।







