पूर्णिया: विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ द्वारा लावारिस ज़’ख्मी गाय का करवाया गया उपचार

पूर्णिया खुश्कीबाग स्थित ओवर ब्रिज के निकट होटल आदित्य के पास किसी अज्ञात वाहन से चोट लगने के कारण घायल हुए लावारिस गाय को विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ द्वारा इलाज़ करवाया गया। बता दें कि एक लावारिश गाय जिसका पैर टूटा हुआ था, वह दर्द से कराह रही थी।सूचना मिलते ही विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के सुप्रीमो आशीष गोस्वामी अपनी टीम के घटनास्थल पर पहुंचे।

गाय की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने पंचमुखी मंदिर स्थित पशुपालन विभाग के मवेशी चिकित्सक डॉ राजीव कुमार  द्वारा गाय का ईलाज करवाया। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा निवासियों से कहा की कहीं भी अगर कोई  ऐसी लावारिश गाय मिले तो फौरन संगठन को सूचित करें।  ताकि गौ सेवा के माध्यम से उनका सही समय पर सही उपचार करवा सके।

आगे उन्होंने कहा कि ऐसा करकेकई बेजुबान गायों की जान बचाई जा सकती है। इस तरह के बेजुबान गायों के साथ दिन प्रतिदिन होते हादसा के कारण संगठन सुप्रीमो आशीष गोस्वामी नें बिहार सरकार और पूर्णिया जिला प्रशासन से गौ रक्षा हेतु गौशाला की मांग है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार,नगर अध्यक्ष अमर चौधरी, नगर उपाध्यक्ष सोनू कुमार, मनोज सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सचिन कुमार महतो, रजत कुमार महतो, विवेक पासवान, आनंद कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.