मुजफ्फरपुर के फरदोगोला स्थित शुभम् विकलांग विकास संस्थान में बाबा आम्टे सेंटर फॉर पर्सनालिटी डेवलपमेंट, के तत्वाधान में “एक दिवसीय युवा अभिप्रेरणा शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वच्छता अभियान और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जहां अतिथियों का स्वागत खादी गमछा से किया गया। शिविर में दिव्यांग बच्चों के अलावा सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने भी भाग लिया।
इसके साथ ही युवाओं को सामूहिक खेल और प्रेरणा गीत के माध्यम से भी जागृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्थाध्यक्ष राम बाबू ने कहा कि युवाओं को जाति और मज़हब से ऊपर उठकर अपने देश और दुनिया को एक सूत्र में बांध कर रखने की जरूरत है।

वहीं डा.प्रो.मनेंद्र कुमार ने कहा कि युवा अपने जुनून से कोई भी महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं । हमें कामयाबी के लिए ऐसा सपना देखना चाहिए जो हमारी नींद उड़ा दें । संघर्ष को दोस्त बनाकर हम आसानी से अपने मंजिल तक पहुंच सकते हैं ।



