सहरसा नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शहर का कोई ऐसा मोहल्ला नहीं है जहां जल जमाव नहीं है। स्थिति यह है कि लोगों को घर से निकलने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। वही हाल मुख्य सड़कों का भी है। मुख्य सड़कों पर भी जल जमाव और मिट्टी का दलदल है।
दरअसल, नगर निगम भले ही जल जमाव से मुक्ति के लिए कार्य करने का दावा करता हो। लेकिन यह धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। सहरसा मधेपुरा मुख्य सड़क के हटिया गाछी के पास जल जमाव से परेशान दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान रोप कर विरोध जताया। दुकानदारों ने कहा कि जल जमाव के कारण धंधा चौपट हो गया है। दुकान में ग्राहक आना नहीं चाहता है।





