दरभंगा: मुस्लिम समाज आज गम का दिन मोहर्रम मना रहा है. ताजियों की ऊंचाई देखते हुए कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी, ताकि बिजली के तार से ताजिए अगर टकराते हैं तो कोई हादसा न हो. सब अपने अपने इलाके का बिजली बंद होने का समय नोट कर लें.

यदि बिजली से संबंधित हो कोई काम तो जल्दी से निपटा लें. मोहर्रम के कारण जिले के विभिन्न फीडर से शाम से लेकर देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहेगी . विद्युत कार्यपालक अभियंता दरभंगा शहरी विकास कुमार ने बताया मोहर्रम को देखते हुए सुरक्षित विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के साथ विभिन्न फीडर से बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रहेगी. ये हैं वो इलाके.

इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली
-रामजानकी , दोनार , मदारपुर , के इलाके में शाम 6:00 से रात के 12:00 तक और गुल्लो वारा फीडर से बिजली आपूर्ति शाम के 6:00 से रात के 3:00 बजे तक बाधित रहेगी.
-लाल बाग फीडर से सीएम साइंस कॉलेज , टावर और स्टेशन दोपहर 3:00 बजे से रात के 11:00 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
-बेंता अंतर्गत फीडर नंबर चार मिर्जा खान तालाब फीडर शाम 5:00 से रात के 9:00 तक
– फीडर नंबर दो से संध्या 5:00 से रात 2:00 बजे तक और फीडर नंबर तीन से साथ में फीडर नंबर 6 से भी शाम 5:00 से रात के 12:00 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी . जीएन गंज फीडर से दोपहर 2:00 से रात के 12:00 तक बिजली सप्लाई नहीं की जाएगी.

बंद रहेंगे बाजार
बेला अंतर्गत सभी फिटर हाईवे , बाजार समिति , शिवधारा , इमरजेंसी , कठरबारी दोपहर 3:00 से रात के 11:00 तक बंद रहेंगे.पंडा सराय अंतर्गत जनरल फिटर से दोपहर 2:00 से रात के 12:00 तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी . लक्ष्मी सागर और दोनार , गैसगोदाम , सदर , चुनाभट्टी फीडर दोपहर 2:30 से रात के 8:00 तक और आर. एस. टैंक फिल्टर से दोपहर 2:30 से शाम के 6:00 तक बिजली बंद रहेगी.



