देश का पहला ऐसा राज्य जहां सबसे सस्ता मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट, नीतीश सरकार ने दी बड़ी राहत

पटना : बिहार वासियों को किस तरह से सुविधा प्रदान की जाए, इसको लेकर राज्य सरकार तत्पर दिखाई पड़ती है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केन्द्र के फैसले के बाद बिहार ने लागू करने में जरा भी देरी नहीं की. बिहार देश का पहला राज्य बना है जिसने इसको लागू कर दिया है.

प्लेटफॉर्म टिकट सस्ता

प्लेटफॉर्म टिकट पर 5 प्रतिशत जीएसटी कटौती 

बिहार में जो प्लेटफॉर्म टिकट आपको 10 रुपये में खरीदना पड़ता था, अब उसपर आपको राज्य जीएसटी खर्च नहीं करना पड़ेगा. 5 प्रतिशत जीएसटी कटौती के साथ बिहार में प्लेटफॉर्म टिकट अब 9 रुपये में मिलेगा.

जानिए कितना खर्च करना पड़ेगा

प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये होती है. 10 रुपये का 5 फीसदी 50 पैसा होता है. यानी अगर प्लेटफॉर्म टिकट से जीएसटी शुल्क हटा दें तो फिर यह 9 रुपये 50 पैसे में मिलेगी. चूंकि 50 पैसे का चलन खत्म हो गया है. ऐसी स्थिति में टिकट 9 रुपये में ही मिलेगा.

डॉरमेट्री वेटिंग रूप और क्लॉक रूम में भी लाभ

दरअसल, विगत दिनों केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी हटाने पर फैसला लिया गया था. जिसपर बिहार सरकार ने मुहर लगा दी है. सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट से ही जीएसटी नहीं हटाया गया है, बल्कि डॉरमेट्री वेटिंग रूप और क्लॉक रूम को भी जीएसटी से मुक्त किया गया है.

50 रुपये तक हो गया था दाम

बता दें कि अपने परिजनों को ट्रेन में छोड़ने या उनको लाने के लिए लोगों को 50 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे. कोरोना के वक्त लोगों की भीड़ स्टेशन से कम करने के लिए ऐसा फैसला लिया गया था. हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद उसे 10 रुपये कर दिया गया. वैसे कुछ साल पहले तक प्लेटफॉर्म टिकट 5 रुपये में मिला करते थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading