मुजफ्फरपुर : 21 जुलाई को महाकाल सेवा दल द्वारा निकाली जाएगी महाकाल शाही पालकी एवं झांकी शोभायात्रा 

मुजफ्फरपुर : आगामी 21 जुलाई रविवार श्रावण की पहली सोमवार के एक दिन पूर्व महाकाल सेवा दल द्वारा महाकाल शाही पालकी एवं झांकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सीढ़ी घाट से अपराह्न 3 बजे से निकाली जाएगी जो कि सीढ़ी घाट से निकल कर रानी सती मंदिर, सिकंदरपुर, सरैयागंज टावर, जवाहर लाल रोड, कल्याणी, हरिसभा चौक ,देवी मंदिर , पानी टंकी सहित शेर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचेगी।

इसकी जानकारी आज सरैयागंज टावर जालान औषधालय स्थित महाकाल सेवा दल कार्यालय दी गई। जहां आकाश चौधरी ने बताया कि झांकी  में श्री गणेश जी ,काल भैरव स्वरूप, श्रीं हनुमान जी एवं अन्य देवी-देवताओं के साथ शाही पालकी में सवार महाकाल का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विराजमान हो कर नगर भ्रमण को शहर मे निकलेंगे।

जिसमें संत महात्मा पंडित, मंदिरों के पुजारी, बनारस के तांत्रिक-अघोरी शहर के गण्यमान्य, समाजसेवी एवं हज़ारों शिव भक्त सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही सभी शहरवासी  बाबा महाकाल के  दर्शन,पूजन, स्वागत इत्यादि करेंगे।

इस कार्यक्रम में आज अध्यक्ष आकाश चौधरी, मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर, प्रवीण चौधरी, सचिव अजीत पटेल, प्रकाश चौहान, कुनाल पटेल, कुनाल श्रीवास्तव,उज्जवल सहनी, युवराज चौहान, अमित चौहान, दीपक चौहान,अंकित राज,रिशभ,लल्लू, हर्ष, आकाश,आयुष एवं मीडिया प्रभारी रौनक चौधरी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.