मुजफ्फरपुर में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर की गई बैठक

मुजफ्फरपुर में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। जहां सांसद देवेश चंद्र ठाकुर व जदयू प्रवक्ता विधान पार्षद नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। वहीं सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभिषेक झा को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

विधान पार्षद एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के ट्वीटर बबुआ खुद नौंवी पास है, जबकि हमारे प्रत्याशी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। ट्वीटर बबुआ बस चरवाहा विद्यालय वाले प्रत्याशी की ही बात करेंगे। वहीं अभिषेक झा ने कहा कि यह चुनाव हम सब मिलकर लड़ेंगे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने की। मंच संचालन महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शब्बीर अहमद ने किया। इस दौरान  राज्य परिषद सदस्य विमल शुक्ला, मनीष शुक्ला, सौरभ कुमार साहेब, शैलेश कुमार शैलू, सुबोध कुमार सिंह, अरुण कुशवाहा, कुंदन शांडिल्य, अरुण पटेल, पप्पू सिंह, सोनी तिवारी आदि  कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थिर रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.