आधार कार्ड वाले बच्चों को ही बस मिलेगा स्टूडेंट किट का लाभ

पटना: बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक नया नियम लागू किया है, जिसके अनुसार केवल आधार कार्ड वाले बच्चों को ही स्टूडेंट किट दी जाएगी. यह नियम शैक्षणिक सत्र 2024-25 के कक्षा एक से 12 तक के बच्चों पर लागू होगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से कहा है कि स्टूडेंट किट देने के बाद प्रधानाध्यापक बच्चों के साथ किट वितरण का फोटो ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करेंगे. वहीं, पोर्टल पर फोटो अपलोड करने का प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है. बता दें कि फोटो अपलोड कक्षावार होना चाहिए. इसके बाद स्टूडेंट किट बांटने का काम अगस्त में पूरा कर लेना है.

स्कूलों में दिए जाएंगे 08 से 10 टैबलेट
इसके अलावा, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब क्लासरूम की पढ़ाई के अलावा एजुकेशन एप के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा. एजुकेशन एप से पढ़ाई करने में विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए एजुकेशनल इनिशिएटिव प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रत्येक स्कूलों में आठ से 10 टैबलेट भी मुहैया कराया जाएगा. पहले चरण में पटना जिले की कक्षा चार से आठवीं के 35 स्कूलों के विद्यार्थियों को एजुकेशन एप के माध्यम से पढ़ाया जाएगा.

ऐप से पढ़ने के ये होंगे फायदे
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को और भी बेहतर शिक्षा मिलेगी. स्टूडेंट किट में बच्चों को आवश्यक सामग्री मिलेगी, जिससे उन्हें पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. एजुकेशन एप के माध्यम से बच्चों को डिजिटल शिक्षा मिलेगी, जिससे उन्हें और भी बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि यह नियम सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में भी मदद करेगा.

  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading