पटना: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला. वहीं आरजेडी विधायक विजय मंडल के मुख्यमंत्री और सरकार को लेकर दिए बयान पर भी सत्ता पक्ष ने हंगामा किया है. सदन से बाहर निकलने के बाद जब विजय मंडल से पूछा गया कि उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है, तो उन्होंने कहा कि मैंने जो शब्द कहा वो आपत्तिजनक नहीं है.
नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा आरजेडी विधायक ने?
विजय मंडल ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को लेकर यही बयान दिया है कि वो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. बोलते हैं कि राजस्व के चलते अपराध है तो उसमें रोक क्यों नहीं लगाते हैं, कौन रोक लगाएगा? सीओ डायरेक्ट पैसा ले रहा है.इन सबपर कौन रोक लगाएगा, मुख्यमंत्री ही लगाएंगे. सोन में पानी नहीं गया लेकिन उसपर बहस नहीं कराएंगे. रोज हत्या हो रही है लेकिन उसपर बहस नहीं होगा.

बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग
वहीं बिहार सरकार में पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने विजय मंडल के बयान को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों पर कार्रवाई होनी चाहिए. बीजेपी पत्र लिखकर आरजेडी विधायक पर एक्शन लेने की मांग करेगा.





