बिहार के देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ के नगरी में लोग कावड़ियों की सेवा में तन मन से लगे हुए हैं। शहरवासी कावड़ियों के लिए हर संभव प्रयास कर रहें हैं, जिससे कि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

इसी क्रम में शहर के रामदयालु में आज आदर्श इंडिया टेक्निकल एंड पैरामेडिकल कॉलेज द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें कांवरिया बांधों के लिए निशुल्क दवाई, गरम पानी एवं चिकित्सा से जुड़ी सभी प्रकार की व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही मौके पर कावड़ियों की सेवा के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम शिविर में मौजूद रहेगी।

शिविर को लेकर संस्था के डायरेक्टर पंकज झा ने बताया कि लगभग 10 वर्षों से आदर्श इंडिया टेक्निकल एंड पैरामेडिकल कॉलेज द्वारा शिविर लगाकर भक्त श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है और आगे भी ये सेवा जारी रहेगी।

इस शिविर में कावड़ियों की देखरेख के लिए डॉक्टर शशी भूषण आजाद, डॉक्टर सरोज, डॉ मानसी, डॉ अमजद, डॉ रौनक, डॉ सोनू, लैब टेक्नीशियन दिव्या कुमारी एवं समस्त एआईटीपी कॉलेज के छात्र छात्राएं कांवड़ियों सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे।








