मुजफ्फरपुर: चीनी नागरिक ली जियाकी के पुत्र ने शहर के मुक्ति धाम में पूरे चीनी विधि विधान से अपने पिता का अं’तिम संस्कार किया। जहां श’व का दा’ह संस्कार होने के बाद चीनी कंसोलेट ने वरीय पुलिस अधिकारियों से मिलकर लि. जियाकी के जब्त सामान को मुक्त करने के लिए कहा।

हालांकि, कोर्ट की प्रक्रिया के बाद ही लि. जियाकी के जब्त सामान को मुक्त किया जा सकेगा। बता दें कि ब्रह्मपुरा थाना के लक्ष्मी चौक से लि जियाकी को पकड़ा गया था। उसके पास भारत में आने का वैद्य वीजा नहीं था।

उसके पास से चीनी पासपोर्ट के अलावा चीनी व भारतीय रुपए मिले थे। अवैध रूप में भारत में घुसपैठ के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जियाकी को जेल भेजा गया था। जेल जाने के अगले ही दिन उसने खुद को जख्मी कर लिया था।





