मुजफ्फरपुर : ‘’ग्रुप टिचिंग-रिसोर्स रूम सेटिंग का महत्‍व’’ विषय पर तीन दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन 

मुजफ्फरपुर के रामदयालु स्थित रानी लक्ष्‍मीबाई महिला विकास समिति सफल स्‍पेशल स्‍कूल के तत्‍वाधान में भारतीय पुनर्वास परिषद् भारत सरकार, नई दिल्‍ली द्वारा  मान्‍यता प्राप्‍त ‘’ग्रुप टिचिंग-रिसोर्स रूम सेटिंग का महत्‍व’’ विषय पर तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय स्‍तर सेमिनार का शुभारंभ किया गया। यह तीन दिवसीय सेमीनार 28 जुलाई 2024 तक चलेगी। कार्यक्रम का आयोजन कराने का मुख्‍य उद्देश्‍य आर.सी.आई. से रजि० प्रोफेशनल, विशेष शिक्षक, दिव्‍यांगजन विशेषज्ञ को समय समय पर उनके ज्ञान का उन्‍नयन करना है।

आज के सी.आर.ई.सेमिनार का शुभारम्‍भ मुख्‍य अतिथि प्रदेश कार्य समिति, सदस्‍य बिहार राजेश कुमार रौशन एवं उषा मनाकी द्वारा दीप प्रज्‍वल्लित कर किया गया। मौके पर संतोष कुमार सिन्‍हा (टे‍क्‍निकल), सुगन्‍ध नारायण प्रसाद (ट्रेनर), लक्ष्‍मी कान्‍त कुमार (विशेष शिक्षक), लालू तुरहा (प्रोग्राम मैनेजर), मीरा कुमारी, शिव कुमार बैठा (ट्रेनर), वि‍वेक सक्‍सेना (ऑडियोलॉजिस्‍ट), राजेश कुमार एवं सैकड़ो प्रोफेशनल, विशेष शिक्षक, रिसोर्स पर्सन, खेल प्रशिक्षक, डॉक्‍टर, दिव्‍यांगजन विशेषज्ञ उपस्थित रहें।

आज के राष्‍ट्रीय स्‍तर सेमिनार में मुख्‍य अतिथि एवं वक्‍ता ने भारत में दिव्‍यांगजनों के लिए ‍ग्रुप टीचिंग – रिसोर्स रूम सेटिंग का महत्‍व के बारे में बताया गया।
आज के राष्‍ट्रीय स्‍तर के सेमिनार में मनीषा कुमारी, विश्‍वकर्मा शर्मा, सुशिल कुमार, बाल कृष्‍णा पाण्‍डे, अमृता रानी, रंजीत कुमार, गीता मिश्रा, मीना कुमारी, बेबी सिंह, भारती कुमारी, संजु कुमारी, सरिता वर्मा सोम्‍पा मल्लिक, दिप्‍ती कुमारी, रेखा कुमारी, आशा शर्मा, रूपम चौधरी, अंजु कुमारी, गुडि़या कुमारी, आशा संतोष कुमार विशेषज्ञो १०० से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार, सुगन्‍ध नारायण प्रसाद एवं धन्‍यवाद ज्ञापन लालू तुरहा के द्वारा किया गया।

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading