मुजफ्फरपुर: शहर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्र में नगर निगम की ओर से एक हजार पौधे लगाए गए। इस दौरान महापौर निर्मला साहू, उपमहापौर डा. मोनालिसा एवं नगर आयुक्त नवीन कुमार ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक समेत आधा दर्जन वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे।

जहां कार्यक्रम के तहत शहर के सभी वार्डों में 20-20 पौधे लगाए गए। इसका नेतृत्व संबंधित वार्ड के पार्षदों ने किया। वहीं नगर आयुक्त ने कहा है कि पौधों की सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई है। इसकी देखभाल की जवाबदेही नगर निगम कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी दी गई है।








