मुजफ्फरपुर में सांसद सह केंद्रीय जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद से कांवरिया सेवा शिविर संचालक और विभिन्न सेवा दल के सदस्यों ने मंत्री से मिलकर श्रावणी मेला में मात्र 2 हॉर्न के अनुमति को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जहां भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकाश गुप्ता आदित्य ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से उन्हें विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया गया है, जैसे कांवरिया सेवा शिविर में उपयोग होने वाले ध्वनि यंत्रों का उपयोग सिर्फ मनोरंजन हेतु नहीं किया जाता है।

खोया पाया की जानकारी के लिए भी किया जाता है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मात्र दो हॉर्न की अनुमति दी गई। ऐसे में दो हॉर्न की मदद से खोया-पाया या किसी हादसे की जानकारी देने हेतु नजदीकी शिविर में आवाज भी नहीं पहुँच सकती है। जिसके बाद मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद ने सेवा दल के सदस्यों को आश्वासन दिया है कि वह जिला प्रशासन से दो के बदले चार हॉर्न लगाने की मांग रखेंगे।





