बिहार के इन जिलों झमाझम बरसेंगे मानसून के बादल, येलो अलर्ट जारी

पटना: बिहार में मानसून के बादल मंडरा तो रहे हैं, मगर जमकर बरस नहीं रहे. कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होकर रह जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक अभी बारिश के लिए इंतजार करना करना होगा. बारिश नहीं होने के कारण कई जिलों में तापमान और उमस में भी बढ़ोतरी हो गई है. हालांकि, तीन-चार दिनों के बाद कई जिलों में फिर बारिश के आसार हैं. इन जिलों के नाम आप आगे देख सकते हैं, लेकिन पहले वह कारण जानते हैं जिस कारण बिहार में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है.

क्या होता है रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट का मतलब, कब किए जाते हैं जारी, जानिए  डिटेल्स | News Track in Hindi

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार और आसपास के क्षेत्रों में कोई नया सिस्टम बनता नहीं दिख रहा है. मानसून की टर्फ लाइन भी बिहार से काफी दूर गुजर रही है जिससे प्रदेश में सामान्य बारिश नहीं हो रही है. हालांकि बीती रात राजधानी पटना समेत बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, मधुबनी, शेखपुरा, लखीसराय, गया, नवादा, औरंगाबाद, जमुई, बांका, समस्तीपुर और बेगूसराय में कहीं कहीं छिटपुट बारिश हुई जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई.

इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार के लिए 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं. यहां हल्की बारिश का अनुमान है.  मौसम विभाग के अनुसार आगमाी 30 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने आगामी 30 और 31 जुलाई और इसके बाद बिहार के कुछ जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने 30 जुलाई को जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई है उनमें गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सारण, सीवान, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के साथ आसपास के कई हिस्से शामिल हैं. वहीं, 31 जुलाई को राजधानी पटना, गया, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, नवादा, नालंदा और अरवल में अच्छी बारिश की संभावना है. हालांकि, इन दिनों बिहार में मानसून के कमजोर होने और तापमान और नमी में वृद्धि होने के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं.

बिहार के विभिन्न जिलों में तापमान की बात करें तो सर्वाधिक तापमान सीतामढ़ी में 41.01 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं मधुबनी में 38.7, मोतिहारी में 38, जमुई में 37.7, बक्सर में 37.5, वैशाली में 37.5, भागलपुर में 37.5, पूर्णिया में 37.4, वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में 37.4, रोहतास में 37.2 , शेखपुरा में 36.9 और गया में 36.8 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया. बता दें कि इससे सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है. धान की रोपनी के दौरान अच्छी बारिश की आवश्यकता होती है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ गई है.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading