मुजफ्फरपुर में कोई झूमते-गाते तो….कोई दंड लगाते जलाभिषेक को पहुंचा बाबा गरीबनाथ के दरबार 

मुजफ्फरपुर : आज दूसरी सोमवारी पर उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर हजारों की संख्या में पहुंचे कावरिया बंधु। जिसे लेकर पूरे शहर में रौनक बनी रही। सुबह से ही कई सेवा दल जैसे बाबा गरीबनाथ सेवा समिति, रामगढ़ परिवार, वंदे मातरम सेवा मंच, बालाजी परिवार, अनमोल सेवा संघ, बाबा गरीबनाथ सेवा मंच ,सत्य शिव सेवा संस्थान, महाकाल सेवा दल सहित कई अन्य दलों द्वारा शिविर का आयोजन कर कावड़ियों की सेवा में तन मन से लगे रहें। इन सभी शिविरों द्वारा कावरिया बंधुओं के लिए निशुल्क खानपान की उत्तम व्यवस्था की गई है।

वहीं भिखनपुरा स्तिथ मनोकामना महादेव मंदिर के प्रधान पुजारी रमेश मिश्र ने बताया कि दूसरी सोमवारी काफी शुभ माना जाता है, जिस कारण आज ज्यादा भीड़ देखि जा रही है। इस दिन लोग अपने घरों में रुद्राभिषेक के साथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी करते है।

इस दौरान एक भक्त शिव रूप धारण किए गाजे बाजे के साथ नाचते झूमते देखा गया।  वही एक और भक्त वर्षों की मुराद पूरी होने पर दंड लगाते हुए जलाभिषेक को बाबा गरीबनाथ के दरबार पहुंचा। बता दें कि लोगों के लिए रामदयालु NH समीप मेले का भी आयोजन किया गया है। जिसमें बाबा का प्रसाद, बच्चों के लिए खिलौने, महिलाओं के लिए श्रृंगार एवं साज-सज्जा के सामान बेचे जा रहे, लोग तरह-तरह के पकवानों का भी खूब आनंद उठा रहें।

   

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading