बिहार में आग बुझाएगा रोबोट: सीढ़ियों और छत पर भी चढ़कर आग बुझाने में सक्षम

पटनाः बिहार अग्निशमन विभाग में रोबोट की एंट्री होने वाली है. अब पहली बार बिहार में रोबर्ट के जरिए आग पर काबू पाया जाएगा. ये अत्याधुनिक रोबोट समतल जमीन, सीढ़ी और छत पर भी चढ़ने में माहिर है. रोबोट को लेकर बिहार में ट्रायल शुरू हो गया है. बिहार अग्निशमन विभाग की माने तो जल्द XENA 5.0 फायर फाइटिंग रॉबर्ट की एंट्री होने जा रहा है. यह रोबोट समतल जगह, सीढ़ियों और छत पर भी चढ़कर आग बुझाने में सक्षम है. रिमोट के जरिए इसे 1 से 2 किलोमीटर की दूरी से ही कंट्रोल किया जा सकता है.

बंगाल: अग्निशमन यंत्र से गैस का रिसाव, श्रीरामपुर फैक्ट्री के 30 कर्मचारी  बीमार | Bengal Gas leak from fire extinguisher 30 workers of Shrirampur  factory sick | TV9 Bharatvarsh

इसमें थर्मल वीडियो फीड ( आग और धुएं में फंसे हुए विक्टिम की तस्वीर कैप्चर करने की क्षमता है), रॉबर्ट 500 डिग्री के तापमान को भी झेलने में सक्षम है. ढाई से तीन घंटे में चार्ज होता है और चार्ज होने के बाद 4 से 6 घंटा चलता है. अभी इस तरह की सुविधा उड़ीसा, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों के अग्निशमन विभाग में बहाल की गई है. रोबर्ट की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है.

सोमवार को इसका ट्रायल राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के कार्यालय में लिया गया, जिसमें अलग-अलग रोबोट बनाने वाली कंपनी की ओर से ट्रायल दिया गया. फायर प्रोटेक्शन इंडस्ट्री भारतीय कंपनी XENA 5.0 रॉबर्ट और जपानी कंपनी तोहत्सु फायर फाइटिंग पोर्टेबल पंप का ट्रायल हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में नए उपकरणों को खरीदने की तैयारी हैय मार्च से पहले फायर सेफ्टी उपकरणों की सूची में फायर फाइटिंग रोबोट और फायर फाइटिंग पोर्टेबल पंप समेत अन्य उपकरण शामिल किए जा सकते हैं.
   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.