मुजफ्फरपुर : आज जिले के बालूघाट स्थित पारिवारिक योग केंद्र राज नारायण सिंह कॉलेज में जड़ी बूटी दिवस पर आचार्य बालकृष्ण महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ योग किया गया। जहां औषधीय पौधों पर चर्चा करने के बाद पौधा वितरण एवं रोपण किया गया।


इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमेयर डॉ मोनालिसा एवं समाजसेवी चिकित्सक डॉक्टर नवीन कुमार, राज्य कार्यकारिणी आशा सिन्हा, योगाचार्य सह डॉक्टर औफ नेचुरोपैथ आलोक कुमार अभिषेक सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।













