वाह रे बिहार! ऊर्जा मंत्री के घर ही नहीं लगा स्मार्ट मीटर, 6 लाख का बिजली बिल भी बकाया

बिहार की नीतीश सरकार राज्यभर में घर-घर बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा रही है। इसके लिए वाहवाही भी लूटी जा रही है। क्योंकि प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में बिहार देश भर में पहले नंबर पर है। मगर इस बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।

Bihar Politics: बार-बार सफाई, कुछ बात है क्या? सीएम नीतीश के बाद विजेंद्र  यादव के 'बहाने' का इशारा तो समझिए - jdu leader vijendra yadav disclosed  main reason behind breakdown of nda

पूरे बिहार में घर-घर स्मार्ट मीटर लगवा रहे ऊर्जा विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के खुद के आवास पर अब तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगा है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि मंत्री के पटना स्थित सरकारी आवास का 6 लाख से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। करीब 8 महीने से एक बार भी इस आवास का बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है। इसके लिए 54 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया।

आखिरी बार 22 दिसंबर 2023 को बिजली बिल का भुगतान किया गया था। इसके बाद से कोई भुगतान नहीं किया गया। तय समय पर भुगतान नहीं किए जाने की वजह से लगभग 54 हजार रुपये का फाइन भी लगाया गया।

वहीं, मंत्री बिजेंद्र यादव के सुपौल स्थित निजी घर में भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगा है। हालांकि, इसके बिजली बिल का समय से भुगतान किया जाता रहा है। बता दें कि नीतीश सरकार राज्य भर में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए जोर दे रही है।

ऊर्जा विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इंजीनियर और पदाधिकारी गांव-गांव जाकर पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदल रहे हैं। जबकि दूसरी ओर खुद ऊर्जा मंत्री के घर में स्मार्ट मीटर नहीं लगा है।

बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बकाया बिल होने पर आम लोगों के घरों का कनेक्शन काट देते हैं। जबकि ऊर्जा मंत्री के आवास का 6 लाख बिजली बिल बकाया है तो उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस स्थिति में मंत्री बिजेंद्र यादव के घर की बिजली काटी जाएगी, या नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading