विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर बोले पीएम मोदी, बोले- ‘काश मैं शब्दों से बता पाता जो मैं…

नई दिल्ली पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के फाइनल के लिए उत्सुक भारतीयों को बड़ा झटका लगा है. मंगलवार को सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था. अब फाइनल से पहले उनको ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया है और वह अब सिल्वर पदक की भी हकदार नहीं रही है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं, आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं. आज की असफलता दुख देती है. काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हू.

साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं. चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है. और मजबूत होकर वापस आओ, हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

बता दें, भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया कि, ‘यह खेदजनक है कि भारतीय दल महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश फोगाट अयोग्य घोषित हो गई हैं. रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उसका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था.

इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है. वह आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी’.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading