विनेश फोगाट को बिहार का बताने लगे नीतीश के खेल मंत्री

ओलंपिक में 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद देश के कई दिग्गज राजनेताओं की प्रतिक्रयाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार कैबिनेट के खेल मंत्री और बीजेपी नेता सुरेंद्र मेहता का भी बयान सामने आया है।

सुरेंद्र मेहता का बयान हैरान करने वाला रहा। उन्हें यह ही नहीं पता कि विनेश फोगाट किस राज्य की रहने वाली हैं। उन्होंने विनेश फोगाट को बिहार का बता दिया।

बिहार के खेल मंत्री ने विनेश फोगाट को बिहार का बता दिया

दरअसल, बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान पत्रकारों ने पूछा कि पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। आप इसे कैसे देखते हैं?

इस पर सुरेंद्र मेहता ने कहा कि ये काफी दुख का विषय है कि बिहार हमेशा इस क्षेत्र में छंटकर चला आता है और पीछे हो जाता है।

 

लेकिन एक चीज पर सबलोग भरोसा रखिए भारत सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने खेलो इंडिया का गठन किया है।

फिर करने लगे पीएम मोदी और बजट की बात

पीएम मोदी ने नारा भी दिया मेडल लाओ नौकरी पाओ। पूरे देश में खेलने वाले बच्चों में उत्साह है। सभी लोग उत्साहित हैं और इस दिशा में काफी मेहनत की जा रही है। सरकार का यह बजट भी बहुत बड़ा बनने जा रहा है। खेल के क्षेत्र में यह देश आगे बढ़ेगा।

बिहार के खिलाड़ी जो छंटे उससे काफी दुख हुआ

फिर सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार के बारे में जो आपने कहा उससे काफी दुख हुआ कि हमारे खिलाड़ी छंटकर आ जा रहे हैं। लेकिन जो छंट गए उनका मनोबल काफी हाई है। वह फिर से लड़कर खेलेंगे। लेकिन अब बिहार सरकार ने भी फैसला ले लिया है कि सभी खेलों के लिए हम स्टेडियम बनाएंगे और बच्चों को मौका देंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.