बिहार के इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी

प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण विभिन्न इलाकों में झमाझम वर्षा हो रही है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अच्छी वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में राज्य में मानसून काफी सक्रिय है।

बिहार में बारिश अगले दो दिनों तक जमकर पड़ेगी, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट हुआ जारी...

इससे प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। शुक्रवार को नगरनौसा में 96.4, चंडी में 83.2 एवं पटना में 17.1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार

बिहार के 5 जिलों में आज यानी शनिवार को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भोजपुर, सारण, बक्सर, कैमूर और रोहतास शामिल हैं। लोगों को भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

शुक्रवार को गोपालगंज और बक्सर सर्वाधिक गरम रहा

शुक्रवार को गोपालगंज एवं बक्सर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थल रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में झारखंड में चक्रवात बना हुआ है। उसके प्रभाव से ही प्रदेश में वर्षा हो रही है। इसके अलावा एक चक्रवात असम में भी बना हुआ है। वर्तमान में मानसून की रेखा बीकानेर, शिवपुरी, डालटेनगंज होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।

वर्षा से किसानों को मिली राहत

वहीं प्रदेश में वर्षा होने से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब तक धान की रोपनी के लिए किसान बोरिंग एवं नहर पर निर्भर थे, लेकिन शुक्रवार की वर्षा होने के कारण धान की फसल को राहत मिलेगी।

राजधानी में दोपहर में हुई वर्षा से खेतों में पानी लग गया। इससे न केवल धान की रोपनी में मदद मिली, बल्कि जिन खेतों में धान की रोपनी की जा चुकी है, उस पौधे को भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading