नित्यानंद राय का तेजस्वी यादव पर बड़ा ह’मला, कहा-‘उपमुख्यमंत्री रहते 6 विभागों को जमकर लूटा’

पटना: स्वतंत्रता दिवस के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक बार फिर से यात्रा करने वाले हैं. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तंज कसते हुए कहा कि इससे कोई फायदा नहीं होगा. साथ ही उन्होंने बिहार की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा भी किया है.

BJP Will win all seats of Bihar in Lok Sabha elections claims Nityanand Rai  after meeting Upendra Kushwaha लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटें जीतेंगे,  उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद

तेजस्वी पर नित्यानंद राय का बड़ा आरोप

बिहार में हो रहे उपचुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार के चार सीट पर उपचुनाव होना है. सभी सीट पर एनडीए गठबंधन की जीत होगी. वहीं उन्होंने तेजस्वी के बिहार यात्रा पर बड़ा बयान दिया और कहा कि उनकी राजनीति ही खत्म हो चुकी है. उपमुख्यमंत्री के कार्यकाल में छह विभाग अपने पास रखकर उसे लूटने का काम किया.

वफ्फ बोर्ड संशोधन कानून पर नित्यानंद

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने वफ्फ बोर्ड संशोधन कानून को भी लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अब यह कानून जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी में चला गया है, लेकिन इस कानून में जो तथ्य है उसके बारे में विपक्षी दलों को जरूर जानना चाहिए. वफ्फ बोर्ड कानून में अगर संशोधन होता है तो उससे अल्पसंख्यक महिलाएं बच्चे गरीब अल्पसंख्यकों का ही कल्याण होना है. जो लोग उसका विरोध कर रहे हैं वह कहीं से भी उचित नहीं है.

क्रीमी लेयर पर नित्यानंद ने क्या कहा?

वहीं उन्होंने एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अब केंद्र की सरकार ने साफ कर दिया है कि संविधान के तहत ही काम होगा. संविधान में कहीं भी एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर की चर्चा नहीं है. निश्चित तौर पर मोदी सरकार संविधान अनुरूप ही इस मामले में काम करेगी.

बांग्लादेश को लेकर नित्यानंद राय का बयान

वहीं बांग्लादेश के घटनाओं पर भी उन्होंने अपनी बात कही और साफ-साफ कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है उस पर केंद्र सरकार की नजर है. वहां जो भी उच्च अधिकारी हैं, वह अपने देश के बड़े अधिकारियों के संपर्क में हैं.

बीएसएफ जवान भी वहां पूरी तरह से सतर्क हैं. गृह मंत्रालय ने एक कमेटी भी बनायी है, वहां की घटनाओं पर केंद्र सरकार की पूरी नजर है. वहां के हिंदुओं के सुरक्षा के लिए जो कुछ केंद्र को करना है वो कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading