मुजफ्फरपुर : अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर हुए आंदोलन के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई में शहर के अधिवक्ता चंदन कुमार अपना पक्ष रख रहे हैं।

बता दें कि शहर के अखाड़ाघाट रोड निवासी चंदन कुमार ने डीएन है स्कूल से मैट्रिक, नीतीश्वर कॉलेज से स्नातक और एसकेजे लॉ कॉलेज से विधि की पढाई की है। वहीं छोटे भाई रवि राज भी भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार की तरफ से हैं। यह केस शाही ईदगाह मस्जिद प्रबंधन कमेटी की ओर से शीर्ष कोर्ट में दायर किया गया है।

चंदन ने बताया कि अगली सुनवाई चार नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी। उन्होंने कहा, श्रीकृष्ण मंदिर के परिसर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद भी है। हिंदुओं का दावा है कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी।

वहीं शाही ईदगाह कमेटी इसे खारिज करता है। उन्होंने कहा, भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाले पक्ष के पास बिजली और पानी का बिल है। वहीं विरोधी पक्ष के पास कोई साक्ष्य नहीं है। जिसके बाद अब इस केस पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 4 नवंबर 2024 को की जाएगी।










