चौथी सोमवारी पर मां मनोकामना मंदिर में महादेव का फूलों से हुआ महाश्रृंगार

चौथी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के भिखनपुरा स्तिथ मां मनोकामना मंदिर में महादेव का फूलों से महाश्रृंगार किया गया। जहां सर्वप्रथम प्रधान पुजारी रमेश मिश्रा द्वारा बाबा को दूध , दही विधिवध मंत्र के साथ अर्पित की गई। जिसके बाद रंग बिरंगे फूलों से महाश्रृंगार किया गया।

वहीं आरती के बाद भक्तो में प्रसाद का भी वितरण हुआ। मौके पर प्रधान पुजारी रमेश मिश्रा ने कहा कि सावन माह बड़ा ही पावन महीना होता है।आज मंदिर में हजारों भक्तों द्वारा जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक पूजा अर्चना की गई।

आगे उन्होंने बताया कि जो भक्त भोलेनाथ की सच्चे मन से आस्था के साथ आराधना करते हैं उनकी कामना जरूर पूर्ण होती है।

इस मौके पर रजनीश कुमार, आयुष कुमार, सतीश मिश्रा,पीयूष कुमार, निभा देवी, आरती कुमारी, अंजली कुमारी, श्रुति कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.