जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 3 चरणों में होगी वोटिंग

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तारीखों को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस शुरू है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर ऐलान कर रहे हैं। पीसी शुरू होते ही चुनाव आयुक्त ने कहा कि, जम्मू कश्मीर की आवाम चाहती थी कि चुनाव हो।

Rajasthan News Election Commission Of India Team Will Come To Take Stock Of Preparations For Assembly Election - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan News:विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने

राजीव कुमार ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था, और वहां पर 87 लाख 9 हजार वोटर हैं, 11 हजार 838 पोलिंग बूथ हैं और लोगों में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगभग 20 लाख युवा मतदाता हैं। पिछले चुनाव में लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिखीं।

उन्होंने बताया कि, जम्मू कश्मीर में 3.17 लाख नए मतदाता हैं। जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में वोटिंग होगी। 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा, 25 सितंबर को दूसरे और 1 अक्टूबर को तीसरे यानी आखिरी चरण का मतदान होगा। 4 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। वहीं हरियाणा में एक ही चरण में मतदान होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारत ने दुनिया को जो तस्वीर दिखाई उससे दुनिया में मैसेज गया, चमक बहुत दिनों तक दिखाई देती रहेगी। विश्व में कही भी चुनाव हो भारत से तुलनात्मक रूप से याद दिलाती रहेगी। जम्मू कश्मीर चुनाव समीक्षा के लिए हमारी टीम गई थी, लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया।

राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं। अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी और 20 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading