बिहार के उपमुख्यमंत्री नेता विजय कुमार सिन्हा अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गया पहुaचे। गया पहुँचने के बाद उन्होंने सबसे पहले विष्णुपद मंदिर पहुंचे और विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में भगवान विष्णु चरण के समक्ष पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया और उन्होंने भगवान से बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए प्राथना किया है।

वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भगवान विष्णु से प्राथना आराधना किए है कि बिहार को विकसित बिहार बनाने में, सभी बिहारी का मान समान बढ़ाने में , इनकी दया और इनकी कृपा बने और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी दोनों मिलकर बोधगया से विष्णुपद मंदिर पूरे गया कॉरिडोर को विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह सुसज्जित और आगे बढ़ने व पर्यटन के दृष्टिकोण से अव्वल बनाने के लिए जो संकल्प लिए है उसको साकार करें।

संवैधानिक पद का मर्यादा भी नहीं बचता है
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा ट्रंसफार पोस्टिंग को लेकर सरकार पर दिया गया बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि देखिए नेता प्रतिपक्ष मैं तो कहता हूं कि नेता प्रतिपक्ष अपनी जिम्मवारी का निर्वहन करे मै भी नेता प्रतिपक्ष था। पांच सौ सात दिन में तीन सौ 42 दिन किसी जिले में जाते थे सच्चाई को जानते थे और सच्चाई में और सरकार के खामी में सरकार को अवगत करते थे लेकिन तेजस्वी यादव ट्वीट करेंगे।

दिल्ली से बैठ के कभी सिंगापुर से बैठ के कभी पटना से बैठ के तो ट्वीट से सरकार नही चलती है और संवैधानिक पद का मर्यादा भी नहीं बचता है। आप संवैधानिक पद पर बैठे है जो चढ़ावा लेते है जो इस तरह के ट्रांसफर पोस्टिंग में संलिप्त है। प्रमाणिकता के साथ उपलब्ध कराएं सरकार गंभीरता से लेगी।

लेकिन, झूठा भर्म का वातावरण फैलाना और आरोप लगाने से काम नही चलेगा। खामी है तो विपक्ष भी तो सरकार का अंग है वो सरकार को सजक करे बताए और सरकार पूरी तैयारी कर रही है आज लॉ एंड ऑर्डर में जिन लोगो की लापरवाही, निष्क्रियता, या डीजीपी से लेकर सभी लोगो पर मुख्यमंत्री की समीक्षा हो रही है उसका रिजल्ट बहुत जल्द आएगा।

ऐसे लोग कभी भी सामाजिक प्राणी नहीं हो सकते हैं
वहीं वक्फ बोर्ड के संशोधन बिल को लेकर तेजस्वी यादव के द्वारा दिया गया बयान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव तुष्टिकरण की राजनीति में बांग्लादेश में हिंदुओं के मां बहनों की चित्कार सुनाई नहीं दी। बांग्लादेश के अंदर आग लगाई जा रही थी। दुकानें लूटी जा रही थी।

घर दहक रहा था लेकिन यह सब उन्हें नहीं दिखा। विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव, केजरीवाल और ममता बनर्जी जैसे लोगों पर धिक्कार है। भारत की भूमि पर ऐसे लोगों को जन्म लेने का जो अपने सनातन के संस्कार और संस्कृति पर शर्म महसूस करता हो और तुष्टिकरण की राजनीति में सच से आंखे मूंद लेता है ऐसे लोग कभी भी सामाजिक प्राणी नहीं हो सकते हैं।
