समस्तीपुर: कृष्ण जन्मोत्सव मेले की शुरुआत, मीना बाजार और मौत का कुआं देखने के लिए लोगों की उमड़ती है भीड़

समस्तीपुर शहर से सटे जितवारपुर में छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले का सोमवार रात स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जितवारपुर राधा कृष्ण मंदिर परिषद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जितवारपुर में दशकों से यह मेला रिवाज के रूप में चलता आ रहा है। उन्होंने आयोजन और स्थानीय लोगों को धन्यवाद और कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।

बता दें कि इस मेले में जिले भर से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। छह दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। समस्तीपुर कॉलेज और हाउसिंग बोर्ड मैदान में भव्य झूला से लेकर सर्कस तक लगाया जाता है।

मीना बाजार और मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र 

छह दिवसीय इस मेले में बड़ा झूला के साथी मीना बाजार, मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र रहता है। जबकि स्थानीय कलाकारों द्वारा मिट्टी से बनाए गए खिलौने की भी इस मेले में खूब बिक्री होती है। छह दिनों तक विभिन्न जगहों के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।

उद्घाटन समारोह के मौके पर स्थानीय विधायक के अलावा भाजपा के वरीय नेता मनोज कुमार गुप्ता, राजद की जिला अध्यक्ष रोमा भारती, समाजसेवी अवधेश राय उर्फ मास्टर साहब वार्ड आयुक्त रामबदन राय और शंभू राय के साथ ही आयोजन समिति के रामकुमार राय, उपेंद्र राय, राकेश कुमार ठाकुर आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हसनपुर में प्रजापति समाज द्वारा भी लगाया गया भव्य मेला
जितवारपुर के ही हसनपुर में प्रजापति समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस समाज के लोगों द्वारा भी यहां करीब 100 साल से कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर भाव मेला का आयोजन किया जाता है। इस जगह पर सिर्फ मिट्टी के बने खिलौने की बिक्री की जाती है। जहां बड़ी संख्या में जिले से लोगों की भीड़ जुटती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading