पटना के 76 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। यह आदेश पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया है जिसमें यह कहा गया है कि दियारा इलाके के 76 सरकारी स्कूल तत्काल बंद होंगें।

जारी किये गये पत्र के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर होने एवं नदी की धार तेज होने के कारण स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के जीवन एवं स्वास्थ्य पर खतरा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

पत्र में लिखा है कि 31 अगस्त तक पटना के दियारा क्षेत्र में स्थित स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। यह स्कूल बख्तियारपुर, बाढ़, अथमलगोला, मोकामा, फतुहा, मनेर और पटना सदर इलाके में हैं।


