आइए ना हमरा बिहार में….. होम गार्ड बनने के लिए 40 की उम्र में भरा था फॉर्म, अब 55 में लगाएंगे दौड़

बिहार के सीतामढ़ी जिले में साल 2009 और 2011 में होमगार्ड के पदों पर भर्ती निकाली गई थी. अब 15 साल बाद इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट होने जा रहा है. होमगार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा 2 से 9 सितंबर तक आयोजित की जाएगी.

इस होमगार्ड भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 19 साल और अधिकतम 40 साल थी. इस तरह 40 साल की उम्र में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब 55 साल की उम्र में दौड़ लगाएंगे. ऐसे में इन आवेदकों के लिए होमगार्ड बनने की राह आसान नहीं है. कई आवेदक तो अधिक उम्र हो जाने के कारण ही फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं होंगे. जबकि कई आवेदकों को कहीं और नौकरी मिल गई है.

सीतामढ़ी होमगार्ड के 508 पदों पर होनी है भर्ती

बिहार के सीतामढ़ी जिले में साल 2009 में होमगार्ड के 338 और 2011 में 170 रिक्त पदों पर भर्ती निकली थी. जिसके लिए कुल 8 हजार 324 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट जिला मुख्यालय डुमरा के सिमरा स्थित पुलिस लाइन में होगा.

आवेदन पत्र की रसीद ही एडमिट कार्ड

होमगार्ड कमांडेंट गौतम कुमार के अनुसार, फिजिकल टेस्ट के लिए अलग से एडमिट कार्ड नहीं जारी किए जाएंगे. इसकी जगह पर आवेदन पत्र जमा करने की रसीद ही एडमिट कार्ड का काम करेगी.

जिन आवेदकों की रसीद गुम हो गई है , वे शारीरिक सक्षमता जांच के लिए प्रखंडवार निर्धारित तिथि को जिला के वेबसाइट sitamarhi.nic.in पर नामांकन के लिए प्रकाशित मास्टर चार्ट से संबंधित पृष्ठ की प्रति के साथ पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) सीतामढ़ी में उपस्थित होंगे.

भोजपुर में 18 साल बाद होमगार्ड भर्ती का फिजिकल टेस्ट

भोजपुर जिले में भी 301 होमगार्ड की भर्ती के लिए 2 से 10 सितंबर तक फिजिकल टेस्ट होगा. इस भर्ती का नोटिफिकेशन 2006 में जारी हुआ था. 18 साल बाद अब फिजिकल टेस्ट होने जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading