सालों मेहनत के बाद शख्स ने पास की BPSC, टीचर बनते ही कार पर लगवाया ऐसा बोर्ड

चंपारण: भारत में सरकारी नौकरी का अपना ही महत्व है. हो भी क्यों ना. इन जॉब्स में कई तरह की फैसिलिटी के साथ ही साथ जिंदगी भर की सुरक्षा की भी व्यवस्था दे दी जाती है. एक बार किसी की सरकारी नौकरी लग गई, समझो उसकी किस्मत ही खुल जाती है. हालांकि, इस नौकरी को पाने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है. कई तरह के एंट्रेंस एग्जाम देने के बाद इन परीक्षाओं के लिए चयन होता है.

चाहे पुलिस की नौकरी हो या टीचर की, सरकारी पोस्ट पाते ही लोगों का रुतबा बदल जाता है. खासकर बिहार में सरकारी नौकरी वालों का अपना ही एक अलग भौकाल रहता है. लेकिन इस भौकाल को सरेआम जताना एक बीपीएससी शिक्षक को भारी पड़ गया. इस टीचर ने अपनी कार के ऊपर पोस्ट और नाम के साथ नेम प्लेट लगा दिया था. जैसे ही इसकी तस्वीर वायरल हुई, टीचर के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन ले लिया गया.

झाड़ रहे थे रौब
बिहार के ठकराहा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरपटिया के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. राजकुमार नाम का ये शख्स स्कूल में बीपीएसी क्लियर कर टीचर नियुक्त हुआ था. लेकिन उसने अपनी कार के ऊपर नाम के साथ डेजिग्नेशन और बाकी डिटेल्स के साथ नेमप्लेट ही लगा ली. उसकी कार की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई, वायरल हो गई. वायरल पोस्ट के आधार पर बगहा के शिक्षा विभाग ने इसे सरकारी नियमों और मोटर अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए टीचर को सस्पेंड कर दिया.

डीपीओ ने किया सस्पेंड
डीपीओ योगेश कुमार की नजर भी टीचर के कार वाले पोस्ट पर पड़ी थी. उन्होंने जब मामले की जांच करवाई तो खबर सही निकली. तत्काल ही उन्होंने टीचर को सस्पेंड कर दिया. बताया जा रहा है कि नेमप्लेट लगी कार लेकर टीचर हर तरफ घूमा करता था. अपनी ऐसी भौकाली जताना उसे महंगा पड़ गया और अब अपनी जॉब से सस्पेंड कर दिया गया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.